Popular Posts

पितृपक्ष 2026 विशेष: पितृ देव क्या होते हैं? शिव भक्त ने बताया – एक रोटी गाय को जरूर दें

अपने अधिकार जानिए – प्रधान संपादक: श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित*

अलीगढ/उत्तर प्रदेश, 26 सितंबर 2026:* सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष कल *26 सितंबर (पूर्णिमा श्राद्ध) से शुरू होकर 10 अक्टूबर (सर्वपितृ अमावस्या)* तक चलेगा। इसी को लेकर *अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र* की प्रधान संपादक *श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित* ने एक प्रसिद्ध शिव भक्त से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

*शिव भक्त ने बताया पितृ देव का रहस्य -*

शिव भक्त जी ने बताया कि _”पितृ देव समझिए विष्णु भगवान का ही रूप हैं। घर के जो बुजुर्ग अच्छे संस्कार और अच्छे कर्म वाले होते हैं, वही मृत्यु के बाद पितृ योनि में जाते हैं। जिनकी शादी नहीं हुई होती, वे भी अपने अच्छे कर्मों से पितृ योनि में स्थान पाते हैं।”_

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज लोग सिर्फ पैसे के पीछे भाग रहे हैं, घर के बुजुर्गों और पूर्वजों को भूल गए हैं। कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के झंडे लेकर घूमते हैं और अपने पूर्वजों को याद तक नहीं करते, जिससे उनकी आत्माएं भटकती रहती हैं।

उन्होंने कहा, _”पितृपक्ष में अगर ज्यादा कुछ न कर सको तो कम से कम एक रोटी गाय को जरूर देनी चाहिए, जल में काले तिल और कुश से तर्पण करना चाहिए। लोग इन चीजों को नहीं समझते, बाद में जब घर में पीड़ाएं और परेशानियां आती हैं तब पछताते हैं कि हमने अपने पितरों के लिए कुछ नहीं किया। अगर पहले से ही सम्मान करना शुरू कर दें तो ये दिन न देखना पड़े।”_

शिव भक्त ने यह भी कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि लोग ब्राह्मण से घृणा बहुत करते हैं, लेकिन ब्राह्मण के बगैर उनका कोई भी श्राद्ध-कर्म पूरा नहीं होता और गुस्सा भी उसी पर निकालते हैं।

राजनीति और 2027 चुनाव पर क्या बोले?*

राजनीति पर पूछे गए सवाल पर शिव भक्त ने कहा, _”आज जो सरकार चल रही है, वह अच्छे संस्कारों वाले लोग चला रहे हैं। पूर्व में जो भी सरकारें रहीं, उनमें हमेशा अत्याचार, गुंडागर्दी और जमीन हड़पने की खबरें सुनने को मिलती थीं। कचरा जब होता है तो धीरे-धीरे ही साफ होता है। आज की सरकार उस कचरे और गंदगी को साफ कर रही है।”_

उन्होंने कहा कि _”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पास खुद के लिए कुछ नहीं, जो भी कर रहे हैं जनता को अपना भाई-बहन और बच्चा समझकर कर रहे हैं।”_ उन्होंने दावा किया कि *2027 में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी* और मोदी जी एक अच्छे व्यक्तित्व वाले नेता हैं। उन्होंने सरकार की जमकर तारीफ की।

समापन -* शिव भक्त ने सभी से अपील की कि पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को याद करें, उनका सम्मान करें और गौ-सेवा अवश्य करें।

जय शिव शक्ति, जय श्री राम 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *