1
1
> *एटा।* जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने नई पहल शुरू की है। अब जिला स्तरीय अधिकारी रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे।
> शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बात कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
> डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर शिकायत का ऐसा समाधान किया जाए कि शिकायतकर्ता को दोबारा चक्कर न लगाने पड़ें।
*रिपोर्ट – अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र, प्रधान संपादक श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित*