1
1
अलीगढ़ / अकराबाद= छर्रा विधानसभा
मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक = गोपी अकराबाद
अकराबाद छर्रा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बीजेपी विधायक *ठाकुर रवीन्द्र पाल सिंह* ने सख्त रुख अपनाया है।
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र छर्रा में *गोपी भिलावली रोड (बमनोई)* पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का विधायक जी ने *औचक स्थलीय निरीक्षण* किया।
*निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही*
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। इस पर विधायक ने तुरंत *PWD के मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से फोन पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई।*
विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक रवीन्द्र पाल सिंह ने कहा कि *”निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में मानकों का पालन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।”*
इस मौके पर उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है।