1
1
गोपी, अकराबाद (अलीगढ़) 19 अक्टूबर 2026, शारदीय नवरात्रि नवमी:* अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र की प्रधान संपादक मुन्नी देवी दीक्षित ने 15 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जहांगीरपुरी से नई गाड़ी निकाली थी। आज शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर उनकी पुत्री काजल दीक्षित ने 9 दिन तक अखंड ज्योति जलाकर व्रत रखा और विधि-विधान से नई गाड़ी का पूजन किया।

इस शुभ अवसर पर नवमी के दिन कन्या भोग का आयोजन किया गया और फल वितरित किए गए। इस मौके पर पूरा परिवार मौजूद रहा।

मौके पर उपस्थित परिवार के सदस्य:*
पुत्र राजा दीक्षित, पुत्रवधू खुशी दीक्षित, रोहतास दीक्षित, राज दीक्षित, नंद रूबी शर्मा, बबलू शर्मा, लब्बी शर्मा, कुश्शु शर्मा, मीरा देवी पुंडीर एवं समस्त गांव गोपी, अकराबाद, अलीगढ़ के ग्रामीण।
पूरा परिवार इस अवसर पर बहुत खुश नजर आया। गांव वालों ने भी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*रिपोर्ट – रोहतास दीक्षित*
*अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र ,अलीगढ ?