1
1
कासगंज= थाना क्षेत्रान्तर्गत नदरई हजारा नहर में कल एक युवक के डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँची, डूबे युवक को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे उसके साथी को स्थानीय लोगों की सहायता से सकुशल बाहर निकालकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है । डूबे युवक की तलाश हेतु फ्लड कंपनी/रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार खोज एवं बचाव कार्य किया जा रहा है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है ।