Popular Posts

अपने अधिकार जानिए समाचारपत्र से संपादक श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित की =रिपोर्ट?

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिव भक्ति को लेकर एक विशेष चर्चा की गई। इस दौरान एक शिव भक्त से भक्ति और सिद्धि को लेकर विस्तार से बात हुई।

शिव भक्त ने बताया कि वे कई वर्षों से भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त हैं और प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय का जाप करते हैं। उनका कहना है कि निरंतर भक्ति और साधना से उन्हें कई आध्यात्मिक अनुभूतियां हुई हैं और शक्तियों से सीधा जुड़ाव महसूस होता है।

जब उनसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर चल रहे तंत्र-मंत्र के वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा –

“आजकल जो तंत्र-मंत्र के नाम पर दिखाया जा रहा है, वह अंधविश्वास फैलाने और बिजनेस करने का तरीका है। कई लोग भूत-प्रेत की पूजा को ही सिद्धि बताते हैं। जो सच्चे भक्त होते हैं, जिनके पास सच्ची सिद्धि होती है, वे कभी अंधविश्वास नहीं फैलाते।”

उन्होंने बताया कि सिद्ध पुरुष का मार्ग हमेशा शांति, भक्ति और जनकल्याण का होता है।

बातचीत के दौरान संपादक श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी उनके कई चमत्कारिक अनुभव देखे हैं। शिव भक्त द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिनमें बिहार, बंगाल और दिल्ली में सरकार बनने को लेकर की गई भविष्यवाणी प्रमुख है।

अंत में शिव भक्त ने कहा कि सच्ची शिव भक्ति में ही शक्ति है और भोलेनाथ अपने सच्चे भक्तों की प्रार्थना अवश्य सुनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *