Popular Posts

अपने अधिकार जानिये – गोरखपुर के आसपास ब्राह्मणों ने छोड़ा बीजेपी का साथ? यूट्यूब पर चल रही खबर ने मचाई हलचल*

यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया पर चल रही खबर के आधार पर गोरखपुर के आसपास के जिलों में ब्राह्मण समाज के नाराज होने की चर्चा तेज हो गई है।*

*खबर के अनुसार, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और आसपास के जिलों के कई ब्राह्मण नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का साथ छोड़कर सपा के साथ जाने का दावा किया है।*

*सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में आरोप लगाया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप है। कहा जा रहा है कि ब्राह्मण समाज को सरकार में वो सम्मान नहीं मिला, जिसकी उनको उम्मीद थी।*

*यूट्यूब चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि -*

*1. ब्राह्मण नेताओं को टिकट और संगठन में जगह नहीं मिली*

*2. ब्राह्मणों के खिलाफ हुई कार्रवाई से समाज नाराज है*

*3. सपा ने ब्राह्मणों को सम्मान देने का भरोसा दिया है*

*वहीं दूसरी तरफ बीजेपी समर्थकों का कहना है कि ये सब अफवाह है। योगी आदित्यनाथ ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास की बात की है। गोरखपुर तो खुद योगी जी की कर्मभूमि है, वहां ब्राह्मण समाज आज भी उनके साथ है।*

*अब सवाल आपसे -*

*क्या सच में गोरखपुर के आसपास ब्राह्मण समाज बीजेपी से नाराज है? या ये सिर्फ यूट्यूब पर फैलाई जा रही अफवाह है? कमेंट में बताइए।*

*नोट – यह खबर यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के आधार पर है। हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।*

*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *