Popular Posts

अपने अधिकार जानिये – यूपी चुनाव 9: स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा दांव, कांग्रेस से मांगी 12 सीटें*

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में ‘अपनी जनता पार्टी’ के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस के साथ गठबंधन में 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।*

खबर यह है कि कांग्रेस अपने कोटे में से स्वामी प्रसाद मौर्य को सीट देने को तैयार है, बस शर्त यह है कि प्रत्याशी कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे।*

खुद स्वामी प्रसाद मौर्य, उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य भी कांग्रेस के ‘पंजे’ पर ही चुनाव में उतरेंगे। कांग्रेस ने स्वामी प्रसाद मौर्य से अपनी बेटी डॉ. संघमित्रा को कांग्रेस में शामिल करने की सलाह भी दी है। डॉ. संघमित्रा बिल्सी से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।*

*मौर्य-कुशवाहा वोट कितना बड़ा?*

यूपी में मौर्य-कुशवाहा की उप-जातियों में कोइरी, शाक्य, सैनी, काछी शामिल हैं। प्रदेश में इन अति पिछड़ी जातियों का समूह 6 से 15% हिस्सेदारी रखता है।*

*आगरा, बरेली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, बदायूं, फर्रुखाबाद, चंदौली, देवरिया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, कौशांबी और बुंदेलखंड के जिलों में इनकी अच्छी-खासी आबादी है।*

*खुद स्वामी प्रसाद मौर्य के परिवार का दबदबा कुशीनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली और बदायूं जिले तक फैला है। अभी इस समाज का ज्यादातर समर्थन भाजपा को मिला हुआ है। खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसी समाज से आते हैं। इसके अलावा अमरपाल मौर्य, बेबीरानी मौर्य समेत कई बड़े नेता भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं।*

*यूपी में आज की तारीख में मौर्य सांसद सबसे ज्यादा सपा के पास हैं। इसी तरह विधायक सबसे ज्यादा भाजपा के पास हैं। ऐसे में ये समाज इन दोनों दलों को छोड़कर किसी तीसरे के साथ जा सकती है, यह मुश्किल है।*

*हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य की भी इस समाज में अपनी अलग पैठ है। जब वे बसपा की राजनीति में सक्रिय थे, तो इस समाज का बड़ा समर्थन बसपा को मिला था। अब कांग्रेस के साथ गठबंधन के ऐलान से स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए कांग्रेस को भी इस समाज का समर्थन मिलने की उम्मीद है। खासकर ऐसी मौर्य-कुशवाहा बहुल सीटों पर, जहां भाजपा की ओर से दूसरी जातियों को प्रत्याशी बनाया जाए।*

*कौन सी 10 सीटें मांगी हैं?*

*कांग्रेस से जुड़े सोर्स बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से पहले 12 सीटें मांगी गई थीं। इनमें से 10 सीटों की सूची उनकी ओर से सौंपी गई है।*

*1. ऊंचाहार – रायबरेली*

*2. पडरौना – कुशीनगर*

*3. फाजिलनगर – कुशीनगर*

*4. प्रतापगढ़ सदर*

*5. फाफामऊ – प्रयागराज*

*6. बिल्सी – बदायूं*

*7. मऊरानीपुर – झांसी*

*8. बबीना – झांसी*

*9. कालपी – जालौन*

*10. टूंडला – फिरोजाबाद*

*11. चरखारी – महोबा*

*कुशीनगर की पडरौना से खुद स्वामी प्रसाद मौर्य 3 बार के विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे फाजिलनगर से चुनाव लड़ चुके हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऊंचाहार की सीट अपने बेटे उत्कृष्ट मौर्य के लिए मांगी है।*

सबसे बड़ा पेंच -*

*सपा इस सीट को अपने पास ही रखेगी, कांग्रेस के लिए और वह भी स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए सपा छोड़ दे, संभव नहीं है।*

*स्वामी प्रसाद मौर्य का तगड़ा विरोध अखिलेश यादव कर रहे हैं, ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए गठबंधन में शामिल होना आसान नहीं होगा।*

*अब सवाल आपसे -*

*क्या स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस के पंजे पर जीत पाएंगे? या मौर्य वोट बीजेपी के साथ ही रहेगा? कमेंट में बताइए।*

 

*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *