Popular Posts

अपने अधिकार जानिये – यूपी चुनाव: 23 नवंबर से कांग्रेस-सपा में सीट बंटवारे की पहली बैठक, कांग्रेस झुकने को तैयार*

*23 नवंबर से कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे की पहली बैठक होगी। जगह अभी तय नहीं है। लेकिन ये तय है कि बैठक के पहले दिन कांग्रेस अपना प्रस्ताव सपा के सामने रखेगी।*

*सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने सीटों की डिमांड लिस्ट में कटौती की है। ये कटौती नाम मात्र की है। लेकिन संदेश ये है कि कांग्रेस झुकने को तैयार है। वैसे भी कांग्रेस को झुकना ही पड़ेगा।*

*181 का आंकड़ा किसका है?*

*181 का आंकड़ा राजेंद्र पाल गौतम की देन है। वो खुद को टफ नेगोशिएटर समझते हैं। ये सोचकर 181 की लिस्ट बनाई कि घटकर बात 100-110 तक तो आ ही जाएगी। लेकिन ऐसा होना भी मुश्किल दिख रहा है।*

*सपा की रणनीति क्या है?*

*सूत्र बताते हैं कि सपा बातचीत की शुरुआत सीट के आंकड़ों से नहीं करेगी। वो कांग्रेस की लिस्ट में काट-छांट करेगी। 2022 के नतीजों को देखा जाएगा। सपा की कमेटी में 2 डेटा एक्सपर्ट भी हैं। वो अपने साथ डेटा लेकर पहुंचेंगे। पूछा जाएगा कि कांग्रेस किस आधार पर ये सीट मांग रही है?*

*कांग्रेस ने सपा से उसकी जीती हुई 17 सीट भी मांगी है। इसपर सपा सहमत नहीं है। सपा इस बात पर खुले मन से विचार कर रही है कि जो सीट RLD और सुभासपा ने 2022 में जीती थी, वो कांग्रेस को दी जा सकती है।*

*कितनी सीटों पर बनेगी बात?*

*सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की 181 वाली लिस्ट को काटकर सपा 56 के आसपास ले आएगी। पहला प्रस्ताव ये होगा – 2022 में सपा ने जो सीट सहयोगियों के लिए छोड़ी थी, कांग्रेस उसी पर चुनाव लड़ ले।*

*मतलब बातचीत 56 से शुरू होगी। इसके बाद धीरे-धीरे बात बढ़ेगी। एक-एक सीटों पर चर्चा होगी। आखिरी में ये आंकड़ा 80 से 85 के बीच ठहर सकता है। उससे ऊपर जाने की गुंजाइश फिलहाल नजर नहीं आ रही है।*

*अब सवाल आपसे -*

*क्या कांग्रेस को 80-85 सीटों पर मान जाना चाहिए? या सपा को और सीटें देनी चाहिए? कमेंट में बताइए।*

प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *