1
1
1
2
3
1962 के भारत-चीन युद्ध में युगों तक पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली अमिट शौर्य गाथा लिखने वाले रेज़ांगला के रक्षक वीर अहीरों को अहीर शौर्य दिवस पर कोटि-कोटि नमन।*
18 नवंबर 1962 – वो दिन, जिसे इतिहास कभी भूल नहीं सकता।*
लद्दाख की बर्फीली चोटी रेज़ांगला पर 120 वीर अहीर, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान, दुश्मन की हजारों की फौज के सामने डट गए थे।*
मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में इन वीरों ने आखिरी गोली, आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी। 114 वीर शहीद हो गए, लेकिन एक इंच जमीन भी दुश्मन को नहीं दी।*
*कहा जाता है, जब खून यदु का खोल उठा, तो जय दादा किशन की बोल उठा।*
यही वो शौर्य है, जिसने पूरी दुनिया को बता दिया कि अहीर सिर्फ लड़ता नहीं, इतिहास लिखता है।*
आज अहीर शौर्य दिवस पर उन 120 वीर अहीरों को याद करें, जिन्होंने अपने खून से भारत माता की रक्षा की।*
उनकी कुर्बानी को नमन, उनके साहस को सलाम।*
जय दादा किशन! जय अहीर! जय हिंद!*
प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*