1
1
लखनऊ में संपति के लालच में बेटे ने मृत पिता के शव से खाली कागज पर अंगूठा लगवा लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि इस दौरान उसका चचेरा भाई भी मदद करता नजर आया.
ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का चोरी-छिपे वीडियो बना लिया, जो अब सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालाँकि इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है. न ही किसी ने अभी तक कोई शिकायत की है. फिलहाल इस मामले की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में है.