Popular Posts

यदि सरकार अपनी पर आ जाए तो उससे बड़ा गुण्डा और कोई नही ।

मुलायम सरकार में मुख्तार अंसारी के घर छापा मारकर सेना की मशीन गन बरामद करने पर डिप्टी SP शैलेन्द्र सिंह पर जुल्म की यह तस्वीर है
देखिये, कैसे सरकार के कहने पर तब उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ही ईमानदार साथी की शर्ट फाड़कर गिरफ्तार करके फर्जी मुकदमे में जेल भेजा था
कुसूर यह कि मुलायम सरकार में उस मुख़्तार के खिलाफ पोटा लगा दिया, जिसके आगे सब नतमस्तक थे
यूं ही नहीं शैलेन्द्र ने नौकरी को ठोकर मारी होगी
मुख़्तार अंसारी के गुर्गों द्वारा सेना की लाइट गन मशीन चुराने का पर्दाफाश करने पर जिस अफसर को मेडल मिलना था
उस अफसर को मुलायम सरकार में इस तरह जलील कर जेल में डाला गया था
क्या गुजरी होगी शैलेन्द्र सिंह पर
इस केस के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का  मनोबल इतना टूट गया कि जब तक मुलायम सिंह मुख्यमंत्री रहे पुलिस ने किसी भी अपराधी पर कोई कार्रवाई नहीं की
और जैसे लालू का कार्यकाल बिहार के लिए जंगल राज था वैसे ही मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल उत्तर प्रदेश के लिए गुंडाराज कहा जाता है
  (लेखक) रोहिताश उर्फ अजय दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *