1
1
राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ
फर्रुखाबाद पवित्र सावन माह में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बीती देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक ‘पांचालघाट’ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने घाट व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया गंगातट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान, आवागमन और सुगम दर्शन के लिए की गई तैयारियों को परखा गया।
घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की गई और उन्हें मुस्तैद रहने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सावन में आने वाले किसी भी शिवभक्त या श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी की जाए।