1
1
अलीगढ / लखनऊ।* गोरखपुर जेल में दुनिया को अलविदा कहने वाले पत्रकार परवेज परवाज को लेकर सियासत तेज हो गई है। पत्रकार अजीज कविश के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर BJP दोबारा सत्ता में आई तो किसी को जाने नहीं देगी।
लेकिन सवाल ये भी है कि परवेज परवाज की इस पूरी कहानी के पीछे की हकीकत क्या है?
जानिए पूरा मामला क्रमवार:*
1. मुकदमा मुलायम सिंह यादव के समय में दर्ज हुआ था।* परवेज परवाज ने योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा तब दर्ज कराया था जब सूबे की कमान मुलायम सिंह यादव के हाथ में थी।
2. मायावती और अखिलेश के शासन में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।* मुलायम सिंह के बाद मायावती मुख्यमंत्री बनीं, फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने, लेकिन उस मुकदमे में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
3. योगी सरकार में मुकदमे वापस।* अखिलेश के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अपने ऊपर दर्ज तमाम मुकदमे वापस ले लिए।
4. परवेज पर बलात्कार का आरोप और सजा।* इसके बाद परवेज परवाज पर एक बुजुर्ग महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया। परवेज गिरफ्तार हुए और साल 2020 में अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुना दी। तभी से वो जेल में थे।
5. अब गोरखपुर जेल में निधन।* पिछले दिनों गोरखपुर जेल में ही उनका निधन हो गया।
सवाल बड़ा है:* अगर समय रहते, मुलायम सिंह, मायावती और अखिलेश यादव के कार्यकाल में उस मुकदमे पर कार्रवाई हो गई होती, तो क्या आज ये नौबत आती? कुल मिलाकर परवेज की इस हालत के जिम्मेदार एक नहीं, कई सरकारें हैं।
*रिपोर्ट – अपने अधिकार जानिए*