1
1
1
2
3
उत्तर प्रदेश में दलित मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 19.5% है। इनमें जाटव सबसे बड़ा जातीय समूह हैं। यदि उप-जातियों को भी शामिल कर लिया जाए, तो जाटव, चमार, कुरील, कटारिया, अहीरवार, धुसिया, रविदासी, सतनामी और रामदासिया मिलकर राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 9% तथा कुल दलित मतदाताओं का करीब 54% हिस्सा बनाते हैं।*
*इसके बाद धोबी समुदाय सबसे बड़ा समूह है। दिवाकर, कन्नौजिया और बरेठा सहित यह वर्ग कुल दलित मतदाताओं में लगभग 16% हिस्सेदारी रखता है। इसी तरह पासी, पासवान, रावत, राजपासी, बौरासी, कैथावत और तरमाली समुदायों का संयुक्त हिस्सा भी दलित मतदाताओं में लगभग 16% है।*
*अन्य प्रमुख दलित समूहों में कोरी लगभग 13%, धनगर 5%, बेलदार 5%, कोल 4.5%, वाल्मीकि 3.5%, धनका 1.5% और गोंड लगभग 1% हिस्सेदारी रखते हैं।*
वास्तविकता यह है कि ये सभी समुदाय कभी एकमुश्त होकर किसी एक दल के पीछे नहीं खड़े होते। जिस प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैर-जाट ओबीसी राजनीति जाटों के विरोध के इर्द-गिर्द संगठित होती है और प्रदेश के अन्य हिस्सों में यादवों तथा कुर्मियों के प्रभाव के प्रति प्रतिक्रिया दिखाई देती है, उसी तरह दलित राजनीति में भी जाटवों और पासियों के प्रति प्रतिस्पर्धा एवं प्रतिरोध का भाव है।*
*एक समय था जब कांग्रेस विभिन्न दलित समुदायों को एक व्यापक राजनीतिक नेतृत्व उपलब्ध कराती थी। बाद में कांशीराम ने इन समुदायों के बड़े हिस्से को बहुजन समाज पार्टी के साथ जोड़ा। इसके बाद भाजपा ने लगभग हर दलित जाति में अपना नेतृत्व विकसित करने की रणनीति अपनाई।*
*परिणामस्वरूप आज जाटव समाज के भीतर भी कई राजनीतिक ध्रुव दिखाई देते हैं। इनमें एक समूह बीएसपी के प्रति समर्पित है, उत्साही लौंडे चंद्रशेखर की तरफ आकर्षित हैं, धर्मयोद्धा बीजेपी के साथ है, जबकि शिक्षित और उदारवादी तबके का एक हिस्सा कांग्रेस की ओर झुकाव रखता है।*
तो, जिन लोगों को उम्मीद है वो किसी सीमित इलाक़े की पार्टी से गठबंधन करके यूपी में दलित सीएम बनवा देंगे, वो पहले दलितों से भी पूछ लें कि उनमें कितनों को चंद्रशेखर का नेतृत्व स्वीकार्य है।*
*सच ये है कि नगीना लोकसभा में 55% विकल्पहीन मुसलमान वोटरों ने 2024 में एक विकल्प तलाशा था। दावे के साथ कह सकता हूं 2029 में नगीनावासी अपना नया सांसद चुनेंगे। इसके आगे जो कुछ है वो ख़ामाख़्याली है।*
*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*