1
1
1
2
3
उत्तर प्रदेश के एक मंत्री जी क्यों अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष को टारगेट करते रहते हैं?*
*अपने विभाग में विकास के लिए क्या कर रहे हैं, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं देते।*
*जनता पूछ रही है -*
*आपके विभाग में कितनी सड़कें बनीं? कितने स्कूल ठीक हुए? कितने अस्पतालों में डॉक्टर आए? कितने युवाओं को रोजगार मिला?*
*लेकिन जवाब में सिर्फ एक ही बात सुनाई देती है – अखिलेश यादव ने ये किया, अखिलेश यादव ने वो किया।*
*क्या मंत्री का काम सिर्फ विपक्ष को टारगेट करना है? या अपने विभाग का हिसाब देना भी है?*
*जनता को बयान नहीं, काम चाहिए।*
*जनता को टारगेट नहीं, विकास चाहिए।*
*मंत्री जी, एक बार अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड भी तो दिखाइए।*
*कितना बजट आया, कितना खर्च हुआ, कितना काम हुआ?*
*अब सवाल आपसे -*
*क्या आपके जिले के मंत्री जी भी विकास की जगह सिर्फ अखिलेश यादव को टारगेट करते हैं? कमेंट में नाम लिखकर बताइए।*
*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*