1
1
भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का होता है। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना जाता है। सावन में सोमवार का दिन इसलिए भी अधिक महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है। शिव पुराण के अनुसार सावन के पावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले, भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।