1
1
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सराय मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा का सुपुत्र अभय प्रताप सिंह द्वारा शुभारंभ किया एवं यात्रा में सक्रिय सहभागिता की।
हाथों में तिरंगा लेकर निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम की भावना को सशक्त किया।
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल करने का संकल्प लिया।
तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है