1
1
राहगीर गड्ढों में गिरकर हो रहे घायल, PWD की लापरवाही या 2027 चुनाव का डर?*
एटा/अलीगंज।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त सड़कों के सख्त निर्देशों के बावजूद एटा से अलीगंज जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। PWD विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है।
रोज हो रहे हादसे*
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले राहगीर रोज इन्हीं गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार तो गंभीर चोटें भी आई हैं। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
बरसात के बाद तो स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से पता ही नहीं चलता कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां।
*PWD की लापरवाही या चुनावी डर?*
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये PWD विभाग की घोर लापरवाही है। वहीं कुछ लोग इसे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। जनता में चर्चा है कि क्या मुख्यमंत्री जी का डर अधिकारियों को अब नहीं रहा, या फिर विभाग चुनाव का इंतजार कर रहा है?
*जनता की मांग*
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और PWD के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि एटा-अलीगंज रोड को तुरंत गड्ढा मुक्त किया जाए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
*रिपोर्ट – अपने अधिकार जानिए, एटा* रोहिताश दीक्षित उपसंपादक