1
1
लखनऊ स्थित विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष मा. सतीश महाना जी की अध्यक्षता में आयोजित चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की याचिका समिति की बैठक में जिला एटा ,विधानसभा अलीगंज क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विभागीय विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत करते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान एवं प्रभावी कार्यवाही की दिशा में आवश्यक चर्चा की।
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने तथा आमजन से जुड़े विषयों के समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहना हमारी प्राथमिकता है।