1
1
राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ
अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। फरार आरोपी आर्यन सिंधू और सत्यम कादियान पर अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे। वारदात के बाद उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
इस बीच दोनों आरोपियों के विदेश भाग जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को देखते हुए पुलिस ने गृह मंत्रालय के माध्यम से देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर उनकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।