Popular Posts

पूर्व प्रधानपति मानसिंह पुंडीर का अलीगढ़ में निधन, सुबह निजी काम से घर से निकले थे

अकराबाद, अलीगढ़। ब्लॉक अकराबाद की ग्राम पंचायत गोपी के पूर्व प्रधानपति मानसिंह पुंडीर (उम्र 50 वर्ष से अधिक) का अलीगढ़ में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि वह आज सुबह घर से निजी काम के लिए अलीगढ़ गए थे, जहां उनका निधन हो गया। स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना उनके घर पर दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों में पूर्व प्रधानपति के निधन को लेकर गहरा दुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *