Popular Posts

जंतर-मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार 25 सितंबर को आयोजित नागरिकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए भाकपा माले की बिहार इकाई के सचिव कुणाल ने शुक्रवार को कहा कि वोट चोरी देशद्रोह है, पुलिस को विपक्षी नेताओं के बजाय ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करना चाहिए।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में भाकपा-माले के महासचिव के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, अधिवक्ता प्रशांत भूषण, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, अंजलि भारद्वाज, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, राजीव डिमरी, रवि राय सहित कई अन्य नागरिक शामिल हैं।

कुणाल ने यहाँ कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए उठ रही आवाजों को पुलिसिया कार्रवाई के जरिए दबाया नहीं जा सकता। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के खुलासे के बाद कार्रवाई ज्ञानेश कुमार पर होनी चाहिए लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाकपा माले एवं नागरिकों का संघर्ष जारी रहेगा और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रतिरोध को रोक नहीं सकती।

भाकपा-माले ने नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया है।

श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक

  1. अपने अधिकार जानिये ,समाचारपत्र  ,अलीगढ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *