1
1
अखिल भारतीय PNT यूनियन, उत्तर प्रदेश पश्चिम के नेतृत्व में आज BSNL कार्यालय, नकवी पार्क, अलीगढ़ पर OA DGM एवं DGM भारतनेट को भारतनेट परियोजना में कथित अनियमितताओं, PNT कर्मियों के लंबित भुगतान तथा रोजगार समाप्त किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्षों से भारतनेट परियोजना में कार्यरत PNT कर्मियों का भुगतान लंबे समय से लंबित है तथा अनुभवी PNT कर्मियों से कार्य वापस लेकर अन्य माध्यमों से कराया जा रहा है, जिससे हजारों कर्मियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक एवं आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि PNT कर्मियों का समस्त लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए, भारतनेट परियोजना में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वर्षों से कार्यरत PNT कर्मियों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, फाइबर रखरखाव का कार्य पुनः अनुभवी PNT कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए तथा भविष्य में सभी PNT कर्मियों का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अतुल कुमार शर्मा (अध्यक्ष), राकेश शर्मा (सलाहकार), अखिलेश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पश्चिम), अतुल तिवारी, गजेंद्र पोरुष, विष्णु कांत, अमित चौधरी, अभिप्रताप सिंह, नीरज सिंह एवं अजय परमार सहित अनेक PNT कर्मी उपस्थित रहे।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि PNT कर्मियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगामी समय में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।