Popular Posts

2027 में सरकार बनाएगी कांग्रेस…’, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आराधना मिश्रा का दावा, BJP पर भी हमला*

लखनऊ | अपने अधिकार जानिए* रोहतास दीक्षित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने जिम्मेदारी मिलते ही 2027 को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी चार पीढ़ियों से कांग्रेस के प्रति निष्ठा की परंपरा रही है और शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

आराधना मिश्रा ने कहा – “समय कम है और चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं, लेकिन प्राथमिकता प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता में यह विश्वास पैदा करना है कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने जा रही है।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश से हम गठबंधन धर्म निभाते हुए 2027 में INDIA गठबंधन की सरकार बनाएंगे। 6b2a

बता दें, कांग्रेस ने अजय राय को हटाकर रामपुर खास से तीन बार की विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रही आराधना मिश्रा को UPCC अध्यक्ष बनाया है, जबकि सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *