Popular Posts

स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे 10 जनपथ, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान*

नई दिल्ली | अपने अधिकार जानिए* मुन्नी देबी दीक्षित संपादक 

यूपी के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच शनिवार को वे 10 जनपथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे। ae79

सूत्रों के मुताबिक पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मौर्य अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते हैं, लेकिन मुलाकात के बाद उन्होंने स्थिति साफ कर दी।

मुलाकात के तुरंत बाद मौर्य ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा, “अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। आगे की रणनीति और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस बारे में बाद में चर्चा की जाएगी”। a93d

मौर्य ने कहा कि उनका लक्ष्य ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ’ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं, उसी विचारधारा पर उनकी पार्टी भी यूपी में काम कर रही है। a93d

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा, भाजपा और सपा में रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा था, बाद में अपनी अलग पार्टी बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *