1
1
अलीगढ़/अकराबाद, 24 अगस्त। अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी निवासी 20 वर्षीय युवक गोपाल की 23 अगस्त की रात कासगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई।

मृतक के पिता सीताराम ने बताया कि गोपाल अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से कासगंज के सोरों से कांवड़ लेने गया था। रात में सूचना मिली कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा बाईपास पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव पहुंचने पर हंगामा:
24 अगस्त, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव गोपी पहुंचा, तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही अकराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

स्रोत: परिजन एवं स्थानीय पुलिस
श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक