1
1
1
2
3
बीजेपी ने मायावती को पहले ही किसी गठबंधन में जाने से रोक रखा है। ऊपर से AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नए गठबंधन “सामाजिक परिवर्तन मोर्चा” ने नई चुनौती खड़ी कर दी है।*
ये नया गठबंधन अखिलेश यादव को हराने की नहीं बल्कि हरवाने की ताकत रखता है।*
*मसलन 2022 के विधानसभा चुनाव में 95 सीटों पर लड़ने वाली AIMIM को किसी सीट पर जीत नहीं मिली थी, लेकिन उसने करीब 4.5 लाख यानी 0.49 फीसदी वोट लाए थे। इसी तरह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 100 से ज्यादा सीटों पर लड़कर 1.2 लाख वोट (0.13%) लाए थे।*
*इन दोनों की वजह से समाजवादी पार्टी को 10 सीटों पर शिकस्त मिली थी। जिनमें डुमरियागंज, बाराबंकी, सहारनपुर, मुरादाबाद, जौनपुर, सुल्तानपुर, भदोही जैसी सीटें अहम थीं।*
*उन सीटों पर हार-जीत का अंतर हजार वोट से कम या उसके आसपास रहा था। जबकि AIMIM को इन्हीं सीटों पर 2 हजार से लेकर 8 हजार के करीब वोट मिले थे।*
*ऐसे में अखिलेश यादव और राहुल गांधी अगर बहन मायावती को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो जाएं कि 2029 में मोदी जी की सत्ता जा सकती है तो शायद अखिलेश यादव के लिए जीत की राह आसान हो सकती है।*
इसके लिए अखिलेश यादव बहन जी के किसी पसंदीदा शख्स को उप-मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं। लेकिन मायावती को INDIA गठबंधन के खेमे में लाना कोई आसान काम नहीं है।*
*ऐसे में अखिलेश यादव के सामने आज बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।*
*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*