Popular Posts

अपने अधिकार जानिये – योगी जी सवा करोड़ हिंदू वोट कटने का शोर क्यों मचा रहे हैं?*

पिछले तीन-चार दिनों से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवा करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कटने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर उनकी अखिलेश यादव जी से भी बहस हो रही है।*

*राजनीतिक हलकों में इस पर 3 तरह की चर्चाएं चल रही हैं -*

*1. क्या ये दिल्ली पर निशाना है?*

कुछ लोगों का कहना है कि योगी जी बीजेपी के अकेले नेता हैं जो SIR की खामी को उजागर कर रहे हैं, वो भी उस प्रदेश में जहां चुनाव होने हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या इससे चुनाव आयोग और दिल्ली की मुश्किल बढ़ेगी?

*2. क्या ये चुनावी हथकंडा है?*

कुछ लोगों का मानना है कि हिंदू मतदाताओं में भय पैदा करके उन्हें अपने पीछे संगठित करने की कोशिश की जा रही है।

*3. क्या ये विपक्ष के दावों का जवाब है?*

कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि मुसलमान मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, पीलीभीत का उदाहरण दिया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि क्या हिंदू वोट कटने का शोर मचाकर उन दावों को दबाने की कोशिश हो रही है?

*और एक सवाल ये भी उठ रहा है -*

कुछ लोग कह रहे हैं कि अमित शाह जी और योगी जी के बीच पहले से ही खींचतान की चर्चा चलती रही है। तो क्या ये उससे बचने की पेशबंदी है?

*ये हमारी तरफ से आरोप नहीं है, ये राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा / विश्लेषण है।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *