1
1
1
2
3
आज बहुत से यूट्यूब चैनल पर एक से एक तांत्रिक, कथक, साधु-संत शक्ति के बारे में बातें करते हैं और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन भी करते हैं। आखिर इसकी क्या सच्चाई है?*
इस विषय पर शिव साधक ने कहा -*
लोग अपना बिजनेस करते हैं, जनता को भ्रमित करते हैं। जिसके पास शक्ति होती है, साधना करने से वह व्यक्ति कभी अपना प्रचार नहीं करता।*
*क्योंकि वह परम शक्ति को जानने के बाद उसके लिए सब कुछ बेकार होता है। उसे ना तो पैसे की जरूरत, ना अपनी पहचान कराने की जरूरत। उसकी पहचान स्वयं परमात्मा की दी हुई शक्ति बनने लगती है। उसके बनाने से पहचान नहीं बनती।*
कुछ लोग छोटी सी शक्तियों का सहारा लेते हैं। जैसे एक देश के राष्ट्रपति और एक गांव के प्रधान, पंचायत सदस्य जिस तरीके से होते हैं, उसी तरीके से शक्तियां भी ब्रह्मांड में विराजमान हैं।*
*लोग प्रधान, सभासद, मुखिया, विधायक, सांसद से परिचय रखते हैं, जिससे अपने कार्य करवाते हैं। उसी तरीके से इस ब्रह्मांड में शक्तियां भी होती हैं। कुछ लोग उन्हीं का सहारा लेकर अपनी पहचान बनाते हैं। कुछ शास्त्रों में लिखी बातों से अपनी पहचान बनाते हैं।*
*लेकिन जिनका प्रधानमंत्री जी या राष्ट्रपति जी से डायरेक्ट संबंध होता है, तो उसके लिए सब कुछ बेकार होता है। प्रधान हुए, सांसद हुए, विधायक हुए, ब्लॉक प्रमुख हुए – प्रधानमंत्री का सारा सिस्टम ही अलग होता है।*
*आज जो ऋषि-मुनि हैं, जिनका इतिहास में नाम दर्ज है, वह उसी प्रकार के थे। भगवान से बड़ी, परमात्मा से बड़ी कोई भी शक्ति नहीं होती। और जब वह चुनते हैं जिस व्यक्ति को, तो वह ऐसी शक्ति प्रदान करते हैं, जिसे उसे किसी चीज की आवश्यकता ही नहीं होती। जो वह सोचता है, जो मन में विचार आता है, वह होता है।*
*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित*