Popular Posts

कपड़े नहीं सोच बदलो” कहने वालों से 6 सीधे सवाल – क्या अश्लीलता ही आधुनिकता है?

लेखिका: प्रधान संपादक मुन्नी देवी दीक्षित*

स्त्रियों के अर्धनग्न और छोटे कपड़ों में घूमने पर जो लोग या स्त्रियाँ ये कहती हैं कि “कपड़े नहीं सोच बदलो”.. उन लोगों से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न हैं..?

*1. हम सोच क्यों बदलें..?*

सोच बदलने की नौबत आखिर आ ही क्यों रही है? आपके अनुचित आचरण के कारण? और आपने लोगों की सोच का ठेका लिया है क्या..?

*2. आप उन लड़कियों की सोच का आकलन क्यों नहीं करते..?*

कि उन्होंने क्या सोचकर ऐसे कपड़े पहने कि उसके स्तन, पीठ, जांघे इत्यादि सब दिखाई दे रहा है? इन कपड़ों के पीछे उसकी सोच क्या थी? एक निर्लज्ज लड़की चाहती है कि पूरा पुरुष समाज उसे देखे, वहीं दूसरी तरफ एक सभ्य लड़की बिल्कुल पसंद नहीं करेगी कि कोई उसे इस तरह से देखे।

*3. अगर सोच बदलना ही है तो क्यों न हर बात को लेकर बदली जाए..?*

आपको कोई गाली बके तो उसे गाली मत मानिए, उसे प्रेम सूचक शब्द समझिये? हत्या, डकैती, चोरी, बलात्कार, आतंकवाद इत्यादि सबको लेकर सोच बदली जाये? सिर्फ नग्नता को लेकर ही क्यों? क्या ये सारे कार्य अभिव्यक्ति की आजादी की श्रेणी में ही आते हैं?

*4. कुछ लड़कियां कहती हैं कि हम क्या पहनेंगे ये हम तय करेंगे…. पुरुष नहीं…?*

जी बहुत अच्छी बात है, आप ही तय करें। लेकिन हम पुरुष भी किन लड़कियों का सम्मान/मदद करेंगे ये भी हम तय करेंगे, स्त्रियां नहीं… और “हम किसी का सम्मान नहीं करेंगे इसका अर्थ ये नहीं कि हम उसका अपमान करेंगे।”

5. फिर कुछ विवेकहीन लड़कियां कहती हैं कि हमें आजादी है अपनी जिंदगी जीने की…?*

जी बिल्कुल आजादी है, ऐसी आजादी सबको मिले, व्यक्ति को चरस, गांजा, ड्रग्स, ब्राउन शुगर लेने की आजादी हो, गाय भैंस का मांस खाने की आजादी हो, वेश्यालय खोलने की आजादी हो, पोर्न फिल्म बनाने की आजादी हो… हर तरफ से व्यक्ति को आजादी हो..?

*6. लड़कों को संस्कारों का पाठ पढ़ाने वाला कुंठित स्त्री समुदाय क्या इस बात का उत्तर देगा* कि क्या भारतीय परम्परा में ये बात शोभा देती है कि एक लड़की अपने भाई या पिता के आगे अपने निजी अंगों का प्रदर्शन बेशर्मी से करे? क्या ये लड़कियां पुरुषों को भाई/पिता की नजर से देखती हैं? जब ये खुद पुरुषों को भाई/पिता की नजर से नहीं देखती तो फिर खुद किस अधिकार से ये कहती हैं कि “हमें माँ/बहन की नजर से देखो”? कौन सी माँ बहन अपने भाई बेटे के आगे नंगी होती हैं? भारत में तो ऐसा कभी नहीं होता था।

*निष्कर्ष:*

सत्य यह है कि अश्लीलता को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। ये कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों की तरफ ले जाने वाली एक नशे की दुकान है।

मस्तिष्क विज्ञान के अनुसार 4 तरह के नशों में एक नशा अश्लीलता से भी है। आचार्य कौटिल्य ने चाणक्य सूत्र में वासना’ को सबसे बड़ा नशा और बीमारी बताया है।

यदि यह नग्नता आधुनिकता का प्रतीक है तो फिर पूरा नग्न होकर स्त्रियां पूर्ण आधुनिकता का परिचय क्यों नहीं देती?

गली गली और हर मोहल्ले में जिस तरह शराब की दुकान खोल देने पर बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है उसी तरह अश्लीलता समाज में यौन अपराधों को जन्म देती है। इसको किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

विचार करिए और चर्चा करिए…. या फिर मौन धारण कर लीजिए।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *