Popular Posts

गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा

गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा

अलीगढ़ रामघाट रोड स्थित तालसपुर गेट के पास माँ पीताम्बरा पीठ एवं माँ बगलामुखी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन, संकटमोचन हनुमान जी महाराज का विशेष पूजन, माँ बगलामुखी का पूजन तथा गुरु पूजन अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजन के उपरांत अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही जीवन की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिष्य को गुरु मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए, सात्विक जीवन अपनाना चाहिए, बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए तथा सदैव धर्म और गुरु के उपदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सच्ची श्रद्धा से किया गया गुरु पूजन जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।

पूजन के पश्चात भव्य आरती का आयोजन किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर गुरु शरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, रोहित अवस्थी, विपिन त्रिपाठी, ओम पंडित, अजय शास्त्री, मंजू अवस्थी, मोनी वार्ष्णेय, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, उषा चौहान, सारांश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *