1
1
गोपी, अकराबाद (अलीगढ़) | अपने अधिकार जानिए* रोहतास दीक्षित
2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर गोपी अकराबाद क्षेत्र से एक बेहद सराहनीय तस्वीर सामने आई है।
यहाँ के कुछ क्षत्रिय समाज के लोगों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और दोनों महापुरुषों को नमन किया।
जिस समय देश में कई जगहों पर महापुरुषों की मूर्तियों को लेकर विवाद की खबरें आ रही हैं, ऐसे में गोपी के इन युवाओं ने साबित कर दिया कि राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री किसी एक जाति या पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे भारत के गौरव हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहल युवाओं ने खुद अपने मन से की। उन्होंने फोटो की साफ-सफाई की और फूल अर्पित कर कहा — “गांधी जी का सत्य और शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा आज भी देश को जोड़ता है।”
क्षेत्र में इस कार्य की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि यही असली देशभक्ति है — अपने महापुरुषों का सम्मान करना।
*— अपने अधिकार जानिए*