Popular Posts

नई दिल्ली स्टेशन के बाहर पहाड़गंज में थाली के नाम पर लूट! 120 रुपये बताकर वसूले 800 – यात्री ने सुनाई आपबीती*

नई दिल्ली – अपने अधिकार जानिए*

देश की राजधानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। *पहाड़गंज साइड* में यात्रियों के साथ खुलेआम ठगी हो रही है।

*एक पीड़ित यात्री की आपबीती:*

“कुछ दिन पहले मैं सुबह करीब 9 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचा। सोचा सुबह का टाइम है, कुछ खा लेते हैं। स्टेशन से बाहर पहाड़गंज साइड गया तो वहाँ बहुत रेस्टोरेंट थे। एक साफ-सुथरा रेस्टोरेंट दिखा जो 120 रुपये में वेज थाली दे रहा था। मैंने वहीं खाना खा लिया।

खाने के बाद जब पेमेंट करने गया तो दुकान वाला बोला – *800 रुपये हुए हैं।*

मैं हैरान – मैंने तो 120 वाली एक थाली खाई है। वो बोला नहीं, 800 ही देने पड़ेंगे। थोड़ी बहस हुई तो अगल-बगल के दुकान वाले भी उसी के पक्ष में आ गए और लड़ाई-झगड़े पर उतर आए। बोले जो करना है कर लो, पुलिस को बुलाना है बुला लो, लेकिन 800 देने ही पड़ेंगे।

आखिरकार डर के मारे 800 रुपये देकर जैसे-तैसे वहाँ से निकला। देश की राजधानी में ऐसा होगा, उम्मीद नहीं थी।”

*यह स्कैम कैसे होता है?*

1. बोर्ड पर 120 रुपये लिखकर बुलाते हैं।

2. खाने के बाद कहते हैं – रोटी अलग से, दाल अलग से, प्लेट का चार्ज अलग से, सर्विस चार्ज, जीएसटी।

3. आसपास के दुकानदार मिले होते हैं, यात्री को डराते हैं।

आप क्या करें – अपने अधिकार जानिए:*

अगर आपके साथ ऐसा हो तो 800 रुपये देकर मत निकलिये:

1. *तुरंत 112 या 139 पर कॉल करें* – रेलवे पुलिस और टूरिस्ट पुलिस पहाड़गंज में ही रहती है।

2. *बिल मांगें* – GST बिल नहीं देगा तो उसकी चोरी पकड़ी जाएगी।

3. *वीडियो बना लें* – दुकान के बोर्ड और रेट लिस्ट का।

4. *शिकायत करें:*

– दिल्ली पुलिस टूरिस्ट हेल्पलाइन: *011-23234819*

– NCH उपभोक्ता हेल्पलाइन: *1915*

– रेल मदद ऐप पर भी शिकायत कर सकते हैं।

*संपादक की राय: मुन्नी देवी दीक्षित*

राजधानी में यात्री के साथ ऐसी गुंडागर्दी शर्मनाक है। रेलवे और दिल्ली पुलिस को पहाड़गंज के इन लुटेरे होटलों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हर दुकान पर रेट लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर लिखना अनिवार्य हो।

 

*रिपोर्ट: राजा दीक्षित, ब्यूरो चीफ दिल्ली – 9458031160 / 7900646571*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *