1
1
रोहतास दीक्षित उपसंपादक
मुख्यालय की ओर से पहले निर्देश जारी किए गए थे कि नियमित (सक्षम) चालक और परिचालकों को बस संचालन में ही लगाया जाए। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर इन आदेशों का पालन नहीं हुआ। कई स्थानों पर चालक-परिचालकों को पूरी तरह अन्य कार्यों में लगा दिया गया, जिससे संचालन व्यवस्था कमजोर होती चली गई।
अब बस संचालन के अलावा नहीं होगा कोई काम
मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चालक और परिचालकों से बस संचालन के अलावा कोई अन्य कार्य न लिया जाए। साथ ही यह भी कहा गया था कि उन्हें कार्यालय या सहायक कार्यों में लगाने की प्रवृत्ति तुरंत बंद की जाए और बस संचालन को प्राथमिकता दी जाए।
नामवार सूची तलब, कार्रवाई के संकेत
मुख्यालय ने सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक ‘0 किमी’ रहने वाले चालक और परिचालकों की नामवार सूची मांगी थी। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब सिर्फ समीक्षा तक मामला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।