Popular Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, शहर से लेकर गांव तक सजी झांकियां, भक्तों में उत्साह

अलीगढ़/एटा।* अपने अधिकार जानिये समाचार पत्र की प्रधान संपादक श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर में सुंदर झांकी सजाई गई।

झांकी में लड्डू गोपाल को सुंदर वस्त्रों से सजाया गया, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजावट की गई। देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ ने  बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी पूरे परिवार के साथ मनाई गई।

शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह मंदिरों में भी जन्माष्टमी की धूम रही। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *