Popular Posts

एटा ब्रेकिंग: अलीगंज पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी घायल, अपाचे बाइक और तमंचे बरामद

एटा / अलीगंज – बड़ी कार्रवाई

एटा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अलीगंज पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।

कैसे हुआ एनकाउंटर?*

जानकारी के अनुसार रात करीब *11:30 बजे* थाना प्रभारी अलीगंज *वर्मा जी* अपनी टीम के साथ *एटा रोड पर*किस नगरा  पर  वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एटा की तरफ से एक *बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल* पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर अलीगंज की तरफ भागने लगे।

ईदगाह रोड पर तेज रफ्तार होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद दोनों शूटरों ने फिर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान*

1. *रामपाल* – पैर में गोली लगने से घायल

2. *विजय* – दूसरा साथी

दोनों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

*क्या बरामद हुआ?*

एटा पुलिस के अनुसार बदमाशों के कब्जे से:

– 02 अवैध तमंचा 315 बोर

– 04 जिंदा कारतूस और 03 खोखा कारतूस

– एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नंबर

– 2520 रुपए नगद

बरामद किए गए हैं।

एटा पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकार अलीगंज

मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *