1
1
देहलई गांव के किशोर ने 12 साल के साथी के साथ घर से चुराई कार की चाबी, लडसिया मोड़ पर मचाया कहर – SDM, CO और तहसीलदार मौके पर, परिजनों में कोहराम*
*एटा / अलीगंज।* अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। घर से कार में हवा डलवाने की बात कहकर निकले 17 वर्षीय नाबालिग किशोर की लापरवाही ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया।
*कैसे हुआ हादसा?*
जानकारी के अनुसार ग्राम *देहलई निवासी 17 वर्षीय किशोर* बुधवार को परिजनों से कार में हवा डलवाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ *12 वर्षीय उसका नाबालिग साथी* भी था। दोनों घर से कार की चाबी लेकर निकले थे।
जैसे ही कार *ग्राम लडसिया* के पास पहुंची, तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
*कौन-कौन बना शिकार?*
*1. सैफ मोहम्मद पुत्र फैजान अली (निवासी सिमराई गांव) -* अपनी मोटरसाइकिल से मोबाइल ठीक कराने अलीगंज जा रहे थे, कार ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत।
2. 54 वर्षीय सरोजनी देवी पत्नी गोपीचंद -* अपने बेटे भूपेंद्र के साथ दूसरी बाइक पर थीं। गंभीर रूप से घायल।
3. 12 वर्षीय अश्विनी -* हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार सरोजनी देवी और अश्विनी को अलीगंज सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में भूपेंद्र समेत कार सवार 12 वर्षीय बालक भी घायल हुआ है।
*अधिकारी मौके पर पहुंचे -*
हादसे की सूचना मिलते ही *उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, तहसीलदार संजय सिंह और विधायक पुत्र सूरज राठौड़* घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
अलीगंज पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
सबसे बड़ा सवाल – नाबालिग को कार किसने दी?*
ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199A का सीधा उल्लंघन है। कानून कहता है –
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन मालिक (पिता/अभिभावक) पर 25,000 रुपये जुर्माना और 3 साल तक की जेल।
– नाबालिग का लाइसेंस 25 साल की उम्र तक नहीं बनेगा।
– वाहन का रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए रद्द।
अब सवाल ये है कि देहलई निवासी किशोर को कार की चाबी किसने दी? क्या परिजनों की लापरवाही ने तीन निर्दोष लोगों की जान ले ली?
पुलिस को इस मामले में किशोर के परिजनों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे कोई और पिता अपने नाबालिग बेटे को कार देकर किसी और के घर का चिराग न बुझाए।
मृतकों के परिवार में कोहराम, गांव में शोक की लहर।*
रिपोर्ट – अलीगंज संवाददाता*
*अपने अधिकार जानिए | एटा*