Popular Posts

एटा अलीगंज बिछोरागंग में धूमधाम से मना ग्राम प्रधान के पुत्र का जन्मदिन, सत्यनारायण कथा और कन्या पूजन का भव्य आयोजन

एटा/अलीगंज | बिछोरागंग | अपने अधिकार जानिए*

एटा जिले के विकासखंड अलीगंज के ग्राम *बिछोरागंग* में ग्राम प्रधान *श्रीमती उमा दीक्षित* और प्रधान पति *श्री संजय दीक्षित* ने अपने पुत्र *ईशान* का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया।

ईश्वर की असीम कृपा से पुत्र ईशान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर परिवार को *श्री भगवान विष्णु की सत्यनारायण कथा के आयोजन और कन्या पूजन* का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी गई, जिसमें सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात विधि-विधान से *नौ कन्याओं का पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण* किया गया।

इस पावन अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, परिवार के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रधान दंपति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और पुत्र ईशान के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी से आशीर्वाद मांगा।

ग्रामीणों ने कहा – प्रधान जी द्वारा इस प्रकार धार्मिक आयोजन करना पूरे गांव के लिए प्रेरणा है। ईशान बेटे को पूरे गांव की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

*रिपोर्ट: स्थानीय समाचार, एटा*

*प्रकाशन: अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *