1
1
1
2
3
गांव आमामदापुर, अकराबाद, अलीगढ़ – अपने अधिकार जानिए*
अध्यक्ष *श्री अतुल उपाध्याय जी* (निवासी – ग्राम आमामदापुर, अकराबाद, अलीगढ़) के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय VLE PNT यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री नितिन नवीन जी* से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने देशभर के *CVLE, VLE एवं PNT साथियों की समस्याओं, ₹160 करोड़ लंबित भुगतान एवं रोजगार सुरक्षा* का मुद्दा जोरदार तरीके से राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने उठाया।
अतुल उपाध्याय जी ने कहा कि गांव-गांव में डिजिटल इंडिया की रीढ़ बने VLE साथी आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका लंबित भुगतान तुरंत जारी किया जाए और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
*VLE-PNT की आवाज, अब राष्ट्रीय नेतृत्व तक!*
*रिपोर्ट: राजा दीक्षित, ब्यूरो चीफ दिल्ली*
*संपर्क: 9458031160 / 7900646571*