Popular Posts

एटा नगर पालिका परिषद की कार्रवाई, ठंडी सड़क से देसी शराब की दुकान हटाई

 

एटा! नगर पालिका परिषद एटा ने सोमवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित बिजली विभाग के सामने, ग्रीन गार्डन के बाहर सार्वजनिक स्थान पर संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की कार्रवाई की। सूचना मिलने पर नगर पालिका के अधिकारी बुलडोजर और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक ने विरोध जताया और कथित रूप से राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए दुकान न हटाने की बात कही, लेकिन नगर पालिका की टीम ने अभियान जारी रखा और बुलडोजर की सहायता से दुकान को हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में व्यवस्था सामान्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *