1
1
अलीगढ़। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन देर रात खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एसपी सिटी, सीओ-2, सीओ-3 और भारी पुलिस बल के साथ शहर में घंटों पैदल गश्त की।
एसएसपी ने सिविल लाइन और क्वार्सी क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान न सिर्फ एसएसपी, बल्कि साथ चल रहे सभी अधिकारियों की वर्दी भी पसीने से भीग गई। गर्मी और उमस के बावजूद पुलिस टीम बिना रुके गश्त करती रही।
इस दौरान एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। मुख्य बाजारों में दुकानदारों से भी बात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, त्योहारों के मद्देनजर और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह रात्रि गश्त की गई। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी मुस्तैदी बढ़ गई है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा है।
*सूत्र: पुलिस विभाग*