1
1
एटा। सावन के आखिरी सोमवार और शिवरात्रि को लेकर एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने देर रात पुलिस टीम के साथ प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान SSP ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा। रात में भी पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से तैनात रही।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से भी निगरानी की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सावन के पवित्र मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।