1
1
गोपी,अकराबाद / अलीगढ। देश सेवा में तैनात मुन्नी देवी दीक्षित के पुत्र शिवा दीक्षित के लिए गर्व का पल है। भारतीय सेना में सेवारत शिवा दीक्षित को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 15 दिन की छुट्टी मिली है।

सरहद पर देश की रक्षा करने वाला ये फौजी भाई अब बहन से कलाई पर राखी बंधवाने और रक्षा का वादा निभाने घर लौट रहा है। परिवार में खुशी की लहर है। मुन्नी देवी दीक्षित ने कहा कि बेटे का फौज में होना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।
देश की सेवा के बाद परिवार के प्रति कर्तव्य निभाने का ये जज्बा हर किसी को प्रेरित करता है।