1
1
बुलंदशहर: ख़ुर्जा की बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह कितनी बेबस नजर आ रही हैं। बेबसी इतनी की उनको यह तक कहना पड़ गया कि उनके आधे क्षेत्र को “अनाथ” समझ रखा है।
मामला एक दिन पहले का समझिए
ख़ुर्जा के जहाँगीरपुर क्षेत्र में 11 हज़ार की लाइन की चपेट में आने से एक नवयुवक की मौत हो गई थी। मृतक वेहद गरीब परिवार से था, इसलिए उसकी सुध लेने बिजली महकमें का कोई अफसर नहीं पहुंचा, बल्कि कह दिया कुछ लेकर मामला सुल्टा लो। ख़बर मिली तो क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने मौके पर JE और SDO को बुलाया और खूब खरी खरी सुनाई।