1
1
गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-9 चौकी के पास रेलवे स्टेशन वाली गली में खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस चौकी से चंद कदमों पर हो रहे इस काले कारोबार पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश के हर जिले में सट्टे का कारोबार किस कदर फैला है, इसकी एक बानगी गाजियाबाद में देखने को मिली है। थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 पुलिस चौकी के ठीक पास, रेलवे स्टेशन वाली गली में खुलेआम सट्टेबाजी का काला कारोबार चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना शाम होते ही इस गली में भीड़ लग जाती है और पर्ची पर नंबर लगाकर दांव लगाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस चौकी से कुछ ही मीटर की दूरी पर बेखौफ चल रहा है।
*संरक्षण पर उठे सवाल*
इतने करीब पुलिस चौकी होने के बाद भी यह अवैध धंधा कैसे फल-फूल रहा है, इसको लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बिना संरक्षण के यह कारोबार संभव नहीं है। पुलिस चौकी की कार्यशैली और चौकी इंचार्ज की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
नागरिकों ने निष्पक्ष जांच और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सवाल अभी बाकी है -*
1. कब होगी मौके पर जमीनी कार्रवाई?
2. कौन है जिम्मेदार – पुलिस के सामने चल रहा कारोबार या कार्रवाई का इंतजार?
_अपने अधिकार जानिये – गाजियाबाद से विशेष रिपोर्ट_