1
1
1
2
3
*नई दिल्ली।* अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए देश के पहले अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सबसे पहले भारतीय नौसेना के करीब *2,100 अग्निवीर 21 नवंबर 2026 को सेवा से मुक्त होंगे*। b3d5
इसके बाद वायुसेना का बैच 21 दिसंबर और थल सेना का बैच 31 दिसंबर को रिटायर होगा। कुल पहले बैच में *24,400 जवान* भर्ती हुए थे – आर्मी में 19,000, एयरफोर्स में 2,850 और नेवी में 2,550। 8d90
*परमानेंट कौन होगा और घर कौन जाएगा?*
मौजूदा नियम के तहत हर बैच के *सिर्फ 25% अग्निवीर ही परमानेंट* किए जाएंगे, बाकी 75% घर जाएंगे।
– नेवी ने अपने 2,100 में से *550 जवानों (25%) को परमानेंट* कर लिया है।
– एयरफोर्स ने अपने 2,850 में से *712 जवानों को परमानेंट* किया है।
– बाकी करीब *18,300 अग्निवीर दिसंबर तक रिटायर* हो जाएंगे। 78b1
रिटायर होने वालों को *11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज* (टैक्स फ्री) मिलेगा, लेकिन पेंशन-ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी।
*क्या सरकार देगी 2 साल का एक्सटेंशन? – बड़ी अपडेट*
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार अब इस योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार *2 साल का सेवा विस्तार (Extension)* देने पर विचार कर रही है। bfae
सूत्रों का कहना है – “हाई लेवल पर फैसला हो चुका है कि न सिर्फ सर्विस पीरियड बढ़ाया जाए, बल्कि परमानेंट होने वाले जवानों की संख्या भी 25% से ज्यादा की जाए।” इसका ऐलान *21 नवंबर से पहले* होने की उम्मीद है। ccee
अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो सेना में तीन तरह के जवान होंगे – 1. नए अग्निवीर, 2. एक्सटेंशन वाले अग्निवीर, और 3. परमानेंट सैनिक।
घर जाने वाले जवानों का क्या होगा?*
सरकार ने कहा है कि इन जवानों के लिए गृह मंत्रालय ने *BSF, CRPF, CISF में 50% आरक्षण*, और कई राज्यों ने पुलिस में 10-20% आरक्षण की घोषणा की है।
*निष्कर्ष:* 21 नवंबर अग्निपथ योजना की पहली बड़ी परीक्षा है। क्या जवान घर जाएंगे या सरकार उन्हें 2 साल और मौका देगी, इस पर पूरे देश की नजर है।
*अपने अधिकार जानिए – देश के जवानों के साथ*