Popular Posts

ग्राम सभा, चारागाह, तालाब, आबादी पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के बुरे दिन शुरू – कोर्ट का स्टे अब नहीं बचाएगा, DM और SDM को मिला बुलडोजर का सीधा अधिकार*

आपस में फर्जी मुकदमा दायर कर सरकारी जमीन हड़पने की चाल अब नहीं चलेगी – हाईकोर्ट ने कहा, ये मिलीभगत वाला फ्रॉड है*

*ललखनऊ/ अलीगढ  अपने अधिकार जानिए*

प्रदेश भर के गांवों में सरकारी जमीन, ग्राम सभा की आबादी, चारागाह, तालाब, पोखर, चकमार्ग और खलिहान पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे भू-माफियाओं के लिए अब खतरे की घंटी बज चुकी है।

हाईकोर्ट के नए सख्त आदेश के बाद अब कोई भी दबंग, चाहे उसे प्रधान का, लेखपाल का या किसी नेता का संरक्षण प्राप्त हो, बच नहीं पाएगा।*

*कोर्ट की नई गाइडलाइन में 3 बड़ी बातें:*

*1. सिविल कोर्ट का स्टे अब कागज का टुकड़ा -*

अक्सर देखा गया है कि भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करने के बाद आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ सिविल कोर्ट में फर्जी मुकदमा दायर कर देते हैं और “मुकदमा विचाराधीन है” कहकर स्टे का बहाना बनाकर कब्जा बनाए रखते हैं।

हाईकोर्ट ने साफ कहा है – *ग्राम समाज की जमीन पर सिविल कोर्ट को स्टे देने का कोई अधिकार ही नहीं है। (UP राजस्व संहिता धारा 67)।* SDM और तहसीलदार ऐसे किसी भी स्टे को मानने के लिए बाध्य नहीं हैं। वे सीधे बेदखली कर सकते हैं।

*2. 90 दिन में हिसाब – DM की जिम्मेदारी -*

कोर्ट ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि 90 दिन के भीतर अपने जिले की सभी सरकारी जमीनों का रिकॉर्ड खंगालें और जहां-जहां अवैध कब्जा है, उसे JCB से खाली कराएं। अगर 90 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो DM और SDM से जवाब तलब होगा।

*3. भू-माफिया घोषित कर होगी जेल -*

ऐसे कब्जेदारों को अब सिर्फ बेदखल ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें *UP एंटी भू-माफिया एक्ट के तहत भू-माफिया घोषित कर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और 420, 467, 471 IPC* के तहत जेल भेजा जाएगा। साथ ही जमीन के सर्किल रेट का 40 गुना तक जुर्माना भी वसूला जाएगा।

*प्रशासन की मिलीभगत पर भी गाज -*

अगर जांच में पता चला कि ग्राम प्रधान, लेखपाल या राजस्व कर्मी ने जानबूझकर कब्जे को छिपाया या संरक्षण दिया, तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई और निलंबन होगा।

*अपने अधिकार जानिए की चेतावनी:*

“सरकारी जमीन पर कब्जा करना अब बहादुरी नहीं, बर्बादी है। कोर्ट का स्टे आपको बचा नहीं पाएगा। समय रहते खुद कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर और जेल दोनों तैयार हैं।”

*नोट: यह खबर जनहित में जारी है। किसी व्यक्ति विशेष, गांव विशेष का नाम न लेकर, यह खबर प्रदेश के सभी भू-माफियाओं के लिए सामान्य चेतावनी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *