1
1
1
2
3
दिनांक 22.10.2026* को थाना अलीगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नीली अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। घटना से पूरे अलीगंज के व्यापारियों में दहशत फैल गई थी।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर *6 टीमों* का गठन किया गया। टीमों ने कस्बा अलीगंज और घटनास्थल के आसपास के *लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों* का विश्लेषण किया।
*सीसीटीवी में क्या दिखा?*
सीसीटीवी में नीली अपाचे पर सवार 3 व्यक्ति पीड़ित की दुकान के पास रुकते और पैदल रैकी करते दिखे। एक बदमाश की पहचान *वीरेंद्र पुत्र गुमान सिंह निवासी मैनपुरी* के रूप में हुई, जो दिनांक 17.10.26 को ही जेल से रिहा हुआ था। वीरेंद्र पर पहले से ही *53 गंभीर मुकदमे* – हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, लूट, डकैती, रंगदारी दर्ज हैं। उस पर *1,00,000 रुपये का इनाम* घोषित है।
पुलिस ने वीरेंद्र के कपड़ों के आधार पर मैनपुरी कचहरी के सीसीटीवी से भी पुष्टि की। पूछताछ में गिरफ्तार साजिशकर्ता *गौरव चौहान व मंगलम मिश्रा* ने अन्य दो साथियों के नाम बताए –
1. *दीपक गिरि उर्फ अखिलेश गिरी निवासी रानीगंज, मऊ* – 22 मुकदमे
2. *गोलू उर्फ कुलदीप पंडित निवासी उत्तर, फिरोजाबाद* – 04 मुकदमे
इन दोनों पर *25,000-25,000 रुपये का इनाम* घोषित किया गया है।
इस संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय* ने बताया कि गठित टीमों द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
*रिपोर्ट: राजा दीक्षित, ब्यूरो चीफ -अलीगंज *एटा?
*संपर्क: 9458031160 / 7900646571*