Popular Posts

अयोध्या राम मंदिर के लिए CEO नियुक्ति करने वाली टीम के सदस्य रहे जनरल चतुर्वेदी ने पूर्व सैनिकों के योगदान को सराहा

एटा/नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026 (अपने अधिकार जानिए

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को *‘ECHS – Serving Those Who Served for Nation’* पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में *एटा जिला हेल्थ केयर कमेटी* की ओर से पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधि मंडल में *सूबेदार मेजर ( लेफ्टिनेंट) गंगा सिंह आर्य,  कैप्टन नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर राधेश्याम और सूबेदार विजय सिंह* शामिल रहे।

समारोह के *मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बी. के. चतुर्वेदी* रहे। जनरल चतुर्वेदी अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए CEO की नियुक्ति करने वाली चयन टीम के सम्मानित सदस्य रहे हैं। उन्होंने पुस्तक के लेखन और ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करने वालों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है।

इस पुस्तक में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को विस्तार से रेखांकित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने पुस्तक को सैनिक समुदाय के लिए प्रेरणादायी बताया।

अंत में एटा जिला हेल्थ केयर कमेटी ने मुख्य अतिथि और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

1: पुस्तक विमोचन करते लेफ्टिनेंट जनरल बी.के. चतुर्वेदी

-2: एटा जिला हेल्थ केयर कमेटी के सदस्य सूबेदार मेजर गंगा सिंह आर्य व अन्य

*प्रकाशक:* प्रधान संपादक मुन्नी देवी दीक्षित, अपने अधिकार जानिए, समाचार पत्र?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *